दुर्गावती में धूमधाम से हुआ विश्वकर्मा पूजा
दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, वर्कशॉप, मोटर गैराज, औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई।
पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की। कई पूजा स्थलों पर आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था की गई थी।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। शाम तक विभिन्न पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


