Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

समाज के लिए किए अच्छे कार्यों से लोग मृत्यु के बाद भी याद किए जाते हैं : सुधीर शर्मा.

 

अंजनी कुमार

अरवल
सोहसा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनीष शर्मा की माता स्वर्गीय चिंता देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने स्वर्गीय चिंता देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि समाज में किए गए अच्छे कार्यों के कारण व्यक्ति संसार से चले जाने के बाद भी लोगों के बीच हमेशा याद किया जाता है. जीवन और मृत्यु एक शाश्वत सत्य है. मनुष्य का जन्म और मृत्यु प्रकृति के निर्धारित नियमों के अनुसार होता है, लेकिन अपने जीवनकाल में समाज के लिए किए गए कार्य व्यक्ति को लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रखते हैं.
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चिंता देवी एक महिला होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं. उन्होंने समाज की महिलाओं के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास किया.उनका सरल व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा.
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय चिंता देवी में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जो भावना थी, वह अनुकरणीय है. वह समाज के सभी वर्गों के लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखती थीं और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ी रहती थीं. उनके सामाजिक सरोकार और व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय चिंता देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail