Explore

Search

November 2, 2026 2:16 am

Traffic Tail

विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जामा खां से पुराने वादे को पूरा करने की मांग

विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मंत्री जामा खां से पुराने वादे को पूरा करने की मांग

 

 

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को भभुआ-चैनपुर मुख्य मार्ग को परैया के समीप करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीणों ने मंत्री जामा खां के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चुनाव के दौरान किए गए विद्यालय निर्माण के वादे को पूरा करने की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले चुनाव के दौरान विद्यालय निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। उस समय मंत्री जामा खां ने ग्रामीणों से बातचीत कर चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले गांव में विद्यालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail