सरकारी आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर डीएम-एसपी ने सुनी छात्रों की समस्याएं
कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा Government ITI कैमूर (भभुआ) में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना तथा उनकी बातों को गंभीरता से लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं शिकायत निवारण के माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।


