Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 

पुलिस अधीक्षक कैमूर (भभुआ) के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण प्रभावी गश्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुपर पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मोहनियां एसडीपीओ, साइबर डीएसपी एवं पुलिस निरीक्षक द्वारा विभिन्न थानों के ओडी पदाधिकारियों तथा गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा गश्ती के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया।

PINTOO TIWARI
Author: PINTOO TIWARI

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail