Explore

Search

November 2, 2026 1:25 am

Traffic Tail

साइक्लोन के असर से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

  • लगातार बारिश से तापमान में गिरावट, आम लोगों के साथ किसानों को भी राहत

बड़हरा (भोजपुर)। पिछले कई दिनों से पड़ रही तपती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच साइक्लोन के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम ठंडा होने से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

बारिश के कारण दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर वर्षा होने से गर्मी का असर कम हुआ है। लंबे समय से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए बदला मौसम राहत लेकर आया है। सड़कों और बाजारों में भी गर्मी की तपिश कम महसूस की जा रही है।

वहीं, बारिश किसानों के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। खेतों में नमी बढ़ने से खेती-किसानी के कार्यों को गति मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हो रही बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। मौसम में बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए बारिश उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।

AMRENDRA MISHRA
Author: AMRENDRA MISHRA

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail