Explore

Search

November 2, 2026 2:18 am

Traffic Tail

सोनभद्र बंशी राजकीय डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह, दो स्वर्ण पदक विजेता प्रो. ऋतु रश्मि हुई सम्मानित।

 

अंजनी कुमार

अरवल

राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोनभद्र बंशी सूर्यपुर में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. ऋतु रश्मि को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर में टॉप करने पर दो स्वर्ण पदक प्राप्त होने की खुशी में यह समारोह आयोजित किया गया था।

प्रो. ऋतु रश्मि को एक स्वर्ण पदक अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में टॉप करने के लिए और दूसरा स्वर्ण पदक पूरे भाषा और साहित्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस दोहरी उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रो. ऋतु रश्मि को बधाई और शुभाशीष देते हुए कहा कि उनकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह सफलता उनके सतत परिश्रम, लगन और समर्पण को दर्शाती है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

वहीं प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुकृति द्विवेदी ने शॉल और मिठाई प्रदान कर प्रो. ऋतु रश्मि को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह के दौरान प्रो. ऋतु रश्मि ने प्राचार्य सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ANJANI KUMAR
Author: ANJANI KUMAR

Leave a Comment

Advertisement
Traffic Tail
लाइव क्रिकेट स्कोर
Traffic Tail